छात्रों के लिए उपयोगी Ai टूल्स और वेबसाइटें

भारतीय छात्रों के लिए उपयोगी टूल्स और वेबसाइट्स की एक विस्तृत सूची है, जिसमें वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त प्लेटफ़ॉर्म और AI टूल्स शामिल हैं, जो शैक्षणिक अनुभव को बेहतर बनाते हैं।

उपयोगी वेबसाइट और टूल्स


🔹 भारतीय छात्रों के लिए लोकप्रिय साधन और वेबसाइट्स 

AI टूल्स जो अध्ययन को बेहतर बनाते हैं:

  1.  ग्रामरली|Grammarly – एक लेखन कार्य में सहायक उपकरण है, जो व्याकरण, वर्तनी और शैली की जाँच करता है, जिससे लेखन की गुणवत्ता में सुधार होता है।

  2. क्विजलेट|Quizlet – एक AI-संचालित फ्लैशकार्ड टूल है, जो अध्ययन और याद रखने में सहायक होता है।

  3. खान एकेडमी|Khan Academy – व्यक्तिगत अध्ययन पथ सुझाने के लिए AI-सहायता से चलने वाला निःशुल्क वैश्विक शैक्षणिक प्लेटफ़ॉर्म।

  4. नोशन|Notion – नोट्स लेने और कार्यों के प्रबंधन के लिए एक संगठित टूल, जो AI से सुसज्जित है।

  5. ओटर|Otter.ai – व्याख्यानों और बैठकों को लिखित रूप में ट्रांसक्राइब करता है, जिससे दोबारा पढ़ना आसान होता है।

  6. वालफ्रॉम अल्फा|Wolfram Alpha – गणितीय समस्याओं को हल करने, रिपोर्ट जनरेट करने और तथ्यात्मक प्रश्नों के उत्तर देने के लिए एक AI-संचालित इंजन।

  7. ओपन एआई|Open ai – सामान्य गणितीय और दैनिक उपयोगी कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में।

1. शैक्षणिक और अधिगम प्लेटफॉर्म

  • बायजु|BYJU’s – भारत का सबसे बड़ा शैक्षणिक ऐप, जो स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराता है।

  • वेदांतु|Vedantu – CBSE, ICSE और राज्य बोर्ड के लिए लाइव इंटरैक्टिव ऑनलाइन कक्षाएँ।

  • अनाकदमी|Unacademy – UPSC, SSC, NEET, JEE आदि की तैयारी के लिए।

  • टॉपर|Toppr – स्कूल और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वैयक्तिकृत अध्ययन मंच।

  • Khan Academy – गणित, विज्ञान आदि विषयों के लिए विश्वस्तरीय निःशुल्क शिक्षा।

  • कोर्सरा|Coursera – वैश्विक विश्वविद्यालयों से प्रमाणित पाठ्यक्रम।

  • एडएक्स|edX – अकादमिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में निःशुल्क/सशुल्क ऑनलाइन कोर्स।

  • सिंपली लर्न|Simplilearn – डाटा साइंस, AI, डिजिटल मार्केटिंग में प्रमाणन कोर्स प्रदान करता है।

  • विनर्स इंस्टीट्यूट|Winners Institute – MPPSC, SSC, UPPSC, ESB आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी।

  • फिजिक्स वाला|Physics Wallah (PW) – SSC, UPSC, PSU, रक्षा सेवाएं, JEE, NEET, CSIR-NET की तैयारी।

2. अनुसंधान और संदर्भ उपकरण

  • गूगल स्कॉलर|Google Scholar – शोध-पत्र, थीसिस और अकादमिक उद्धरण खोजने हेतु।

  • शोधगंगा|Shodhganga – भारतीय विश्वविद्यालयों की थीसिस व शोध-पत्रों का डिजिटल भंडार।

  • NCERT की आधिकारिक वेबसाइट – NCERT की पुस्तकें व पूरक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध।

  • विकिपीडिया|Wikipedia – विभिन्न विषयों की सामान्य जानकारी हेतु।

  • इन्फ्लिबनेट|Inflibnet – ई-पत्रिकाओं, ई-पुस्तकों और शोध संसाधनों की पहुँच।

3. प्रतियोगी परीक्षा तैयारी

  • टेस्टबुक|Testbook – SSC, बैंकिंग, रेलवे आदि के लिए ऑनलाइन टेस्ट और कोर्स।

  • अड्डा247|Adda247 – IBPS, RBI, UPSC आदि सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए।

  • ग्रेडअप|Gradeup (अब BYJU’s Exam Prep) – GATE, NEET, JEE, बैंकिंग आदि परीक्षाओं के लिए।

  • एलन|Allen Career Institute – NEET और JEE के लिए प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान।

  • एम्बाइब|Embibe – AI आधारित वैयक्तिकृत टेस्ट तैयारी प्लेटफ़ॉर्म।

  • अगलसेम|Aglasem – परीक्षा अलर्ट, सैंपल पेपर और अध्ययन सामग्री।

4. भाषा अधिगम एवं कौशल विकास

  • Duolingo – अंग्रेजी, हिंदी सहित अनेक भाषाओं को मजेदार तरीके से सिखाने वाला ऐप।

  • Hello English – भारतीय छात्रों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया अंग्रेज़ी अधिगम ऐप।

  • Skill India (NSDC) – कौशल विकास के लिए भारत सरकार की पहल।

  • Udemy – तकनीकी, शौक और कैरियर विकास हेतु पाठ्यक्रम।

  • LinkedIn Learning – पेशेवर कौशल और तकनीकी दक्षता के लिए पाठ्यक्रम।

5. कैरियर मार्गदर्शन और इंटर्नशिप

  • Internshala – भारत में इंटर्नशिप और ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए प्रमुख मंच।

  • Naukri.com – नौकरी और इंटर्नशिप के अवसर।

  • LinkedIn – नेटवर्किंग और कैरियर विकास के लिए।

  • Apna.co – शुरुआती नौकरी चाहने वालों के लिए ऐप।

  • Indeed.com – भारत और विदेशों में नौकरियों की जानकारी के लिए पोर्टल।

6. उत्पादकता और सहयोग उपकरण

  • Google Workspace (Docs, Sheets, Slides) – दस्तावेज़ों, प्रेज़ेंटेशन और स्प्रेडशीट के लिए।

  • Notion – नोट्स, कार्य सूची, और प्रोजेक्ट प्रबंधन का मंच।

  • Trello – बोर्ड और कार्ड के ज़रिए कार्य प्रबंधन।

  • Forest – ध्यान केंद्रित करने वाला ऐप, जो काम करते समय वर्चुअल पेड़ उगाता है।

  • Grammarly – लेखन सुधार के लिए AI आधारित टूल।

  • Microsoft OneNote – डिजिटल नोटबुक जो अध्ययन को व्यवस्थित करती है।

7. कोडिंग और प्रोग्रामिंग

  • GeeksforGeeks – कोडिंग ट्यूटोरियल्स और साक्षात्कार तैयारी।

  • CodeChef – भारतीयों द्वारा निर्मित प्रतिस्पर्धात्मक प्रोग्रामिंग प्लेटफ़ॉर्म।

  • HackerRank – प्रोग्रामिंग अभ्यास और प्रतियोगिताएँ।

  • Coding Ninjas – प्रोग्रामिंग और टेक्नोलॉजी कोर्स प्रदान करने वाला मंच।

  • Scaler Academy – कोडिंग और सॉफ्टवेयर नौकरियों की तैयारी।

  • WhiteHat Jr. – स्कूल छात्रों के लिए कोडिंग कक्षाएँ।

8. वित्तीय सहायता और छात्रवृत्तियाँ

  • राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) – भारत सरकार की छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन।

  • State Scholarship schemes – विभिन्न राज्यों द्वारा अपने अपने स्तर से मेघावी छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं।

  • Buddy4Study – भारतीय छात्रों के लिए छात्रवृत्ति खोजने का मंच।

  • Vidya Lakshmi Portal – शिक्षा ऋण के लिए आवेदन सुविधा।

  • Scholarship.com – भारत और विदेशों में छात्रवृत्तियों की जानकारी।

9. समाचार और सामान्य ज्ञान

  • Jagran Josh – शैक्षणिक समाचार, सामान्य ज्ञान और परीक्षा तैयारी सामग्री।

  • GK Today – रोज़ाना करेंट अफेयर्स और UPSC, SSC जैसी परीक्षाओं के लिए क्विज़।

  • The Hindu (Education Plus) – विश्वसनीय समसामयिक समाचार और शैक्षणिक जानकारी।

  • Pratiyogita Darpan – मासिक सामान्य ज्ञान पत्रिका।

  • Sarkari Result – सरकारी नौकरी और परीक्षा की ताज़ा जानकारी।

10. रचनात्मकता और डिज़ाइन टूल्स

  • Canva – पोस्टर, प्रेज़ेंटेशन, सोशल मीडिया ग्राफिक्स बनाने के लिए टूल।

  • Figma – UI/UX डिज़ाइन और प्रोटोटाइपिंग टूल।

  • Adobe Spark – ग्राफिक्स, लघु वीडियो और वेब पेज बनाने के लिए।

  • Skillshare – डिज़ाइन, फोटोग्राफी और एनीमेशन जैसी रचनात्मक विधाओं के पाठ्यक्रम।

11. सरकारी और शैक्षणिक पोर्टल्स

  • DIKSHA Portal – स्कूल पाठ्यक्रम से मेल खाते अध्ययन संसाधन।

  • SWAYAM – भारत के शिक्षण संस्थानों द्वारा संचालित निःशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम।

  • MyGov – नागरिक सहभागिता हेतु भारत सरकार का मंच।

  • AICTE – तकनीकी और इंजीनियरिंग छात्रों के लिए शैक्षणिक संसाधन।

एक टिप्पणी भेजें

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.